error: This Content is protected !!
Welcome to Nation Institute Of Computer Teaching   9586513160   info@nictedu.org

"कोका-कोला"

1886-05-08
2008-02-05
Event Details Images

Coca-Cola logo.svg
प्रकार शीत पेय (कोला)
उत्पादक द कोका-कोला कंपनी
मूळ देश अमेरिका
सुरूवात इ.स. १८८६
रंग कॅरामल
चव कोला
संबंधित उत्पादने पेप्सी

 


1. Coca-Cola बनाने वाले आदमी की मौत इसे बनाने के 2 साल बाद ही हो गई थी और वो कभी इसकी सक्सेस नही देख पाया।


2. दुनिया के 200 से ज्यादा देशों में Coca-Cola के 900 प्लांट है और इनमें 1,46,200 कर्मचारी काम करते है।


3. Coca-Cola कंपनी 3900 तरह के पेय पदार्थ बनाती है यदि आप हर रोज एक पीयेंगे तो सभी को चखने में 9 साल लग जाएंगे।


4. हर दिन Coca-Cola की 1,900,000,000 बोतलें पीयी जा रही है। इसका मतलब, हम हर पल 21,000 बोतलें घटक रहे है।


5. कोका कोला अमेरिका देश की कंपनी है, इसका आविष्कार 8 May, 1886 को John Pemberton  नाम के आदमी ने अटलांटा में किया था। यह सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए       बनाई गई थी।


6.  ये केवल एक मिथ है कि पहले साल कोका कोला की सिर्फ 25 बोतलें बिकी थी। दरअसल, पहले साल कोका कोला की 25 बोतलें नही बल्कि 25 gallons syrup बिका था और   इनकी हर रोज 9 गिलास की सेल होती थी।


7. यदि दुनिया में मौजूद कोका कोला की सभी बोतलों को लाइन में लिटा दिया जाए तो यह लाइन 1677 बार धरती से  चांद पर जाने और आने के बराबर होगी।


8. 1903 से पहले, एक गिलास कोका-कोला में लगभग 9 मिलीग्राम ‘कोकिन’ (एक तरह का ड्रग्स) मिलाया जाता था, वैसे Coca Cola आज भी इन ड्रग्स वाले कोका पत्तों का प्रयोग   करती है। लेकिन अब न्यू जर्सी की एक कंपनी पहले दवाईयों के लिए इनमें से कोकिन को बाहर निकाल लेती है और फिर ये पत्ते कोका कोला को देती है।


9. दुनिया में दो देश ऐसे भी है जहाँ कोका-कोला नही बिकती  North Korea और Cuba.


10. 1919 में, जब Coca-Cola पब्लिक हुई थी, उस समय यदि तुम इसका एक स्टाॅक शेयर खरीद लेते, जो केवल $40 का था तो 2012 में इसके बदले तुम्हें $1 करोड़ मिलते।


11. दुनियाभर में पीयें जाने वाले 3.1% प्रोडक्ट coca cola के है, यह दुनिया की सबसे बड़ी पेय कंपनी है।


12. यदि कोका कोला द्वारा बनाई गई हर एक बोतल इकट्ठी कर ली जाए तो हर इंसान के हिस्सें में 1,000 बोतलें आएगी।


13. Coca cola की काँच वाली बोतल का डिजाइन, कोको फली से इंस्पायर है। Cocoa bean को देखकर ही यह बोतल बनाई गई थी।


14. दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान मिलिट्री के द्वारा कोका कोला की करीब 5 अरब बोतलें पीयी गई। उसी समय नाजी जर्मनी में फैंटा का भी अविष्कार किया गया क्योंकि लड़ाई चली हुई   थी और coca-cola के लिए syrup पहुंचाना मुश्किल हो रहा था।


15. अमेरिका में बिकने वाली Coke का स्वाद दुनिया से अलग है।


16. Coca-Cola कंपनी को शुरूआती एक अरब गैलन ड्रिंक बेचने में 58 साल लग गए थे लेकिन अब इतनी गैलन ड्रिंक केवल 7 महीनों में बिक जाती है। (1 arab gallons =     3,785,411,800 litres).


17. कोका कोला के नुकसान को ऐसे समझ लिजिए कि इसकी pH value 2.8 होती है यदि इसमें 4 दिन के लिए नाखून डूबा दिए जाए तो यह इनको भी गला सकती है।


18. दुनिया में किसी भी और देश के मुकाबलें मैक्सिकों के लोग सबसे ज्यादा कोक पीते है। लगभग हर बंदा, हर दिन 2 बोतल।


19. कोका कोला का विज्ञापन पर इतना खर्च होता है कि जितना माइक्रोसाॅफ्ट और एप्पल का मिलाकर भी नही होता।


20. इस समय दुनिया में बगैर नशे के केवल 33 ब्रांड ऐसे है जो साल में एक अरब डाॅलर से ज्यादा की कमाई कर रहे है उनमें से 15 की मालिक कोका-कोला है।


21. सांता क्लाॅज का शुरूआत में रंग नीला, पीला और सफेद होता था लेकिन जो सांता आज हम देखते है वह कोका कोला की देन है। हुआ ये था कि 1931 में coca cola ने अपनी एड   में सांता को लाल रंग के कपड़े पहना दिए, इन्होनें तो इसे बस अपनी कंपनी का कलर दिया था लेकिन उस दिन के बाद लोग यही इमेज प्रयोग करने लगे।


22. एक 350ml की coca cola कैन में 10 चम्मच चीनी होती है। इसका मतलब, एक महीन तक हर रोज एक कैन पीने से हमारे अंदर 1kg से ज्यादा चीनी चली जाती है।


23. कोका कोला के लाभ भी है जैसे यदि आपके बालों में च्यूइंगम चिप गई है तो इसे कोका-कोला से धो लिजिए, यह बिल्कुल आसानी से उतर जाएगी।

 


24. Coca-Cola दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा समझा जाने वाला शब्द है (OK के बाद)।


25. Coca-Cola पहली ऐसी कंपनी है, जिसने 1991 में recycle की हुई सामग्री से drink bottle बनाई थी।


26. Coca-Cola company, ओलंपिक खेलों की सबसे पुरानी sponser है, यह 1928 से लेकर अब तक लगातार स्पोंसर कर रही है।


27. यदि कोका-कोला में कोई रंग न मिलाया जाए तो यह असल में हरे रंग की होगी।


28. Coca Cola Company, हर साल 291 billion litres पानी प्रयोग करती है जिसमें से 176 billion litres पानी वेस्ट चला जाता है।


29. Coca Cola company : Maaza, Fanta, Coke, Kinley, Sprite, Thums Up समेत 500 ब्रांड की मालिक है।


30. कोका कोला कंपनी का कहना है, कि धरती पर सिर्फ दो इंसान है जिन्हें कोका-कोला बनाने का असली फाॅर्मूला पता है और ये दोनों कभी भी एक जहाज में सफ़र नही करते।



खास: एक लाख से अधिक कर्मचारियों वाली यह कंपनी दुनिया भर में 2.3 अरब लीटर कोल्डड्रिंक बेचती है। हाल ही में ब्रिस्टल में कोक से भरे 26 कंटेनर चोरी हो गए। इनमें 2.3 करोड़ रुपए सॉफ्टड्रिंक भरी थी।


सीक्रेट फॉर्मूला
इस पेय पदार्थ के फॉर्मूला और इसमें डाली जाने वाली चीजें हमेशा चर्चा का विषय रहीं।
कोका कोला कभी अपनी सीक्रेट फॉर्मूले को लेकर चर्चा में रहा, तो कभी इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले सामानों और उनसे होने वाले नुकसान को लेकर। कोका कोला का फॉर्मूला अब तक लोगों के लिए पहेली बना हुआ है। इसे एक टॉप सीक्रेट की तरह अमेरिका के जॉर्जिया के अटलांटा में मौजूद कंपनी के ऑफिस के लॉकर में बंद कर रखा गया। ऐसे में इसके शौकीनों को हमेशा ये इंतजार है कि इसके फॉर्मूले से पर्दा उठे।


1941. मॉन्ट्रियलकनाडा.